बॉलीवुड

Arjun Kapoor- Malaika Arora की शादी को लेकर अनिल कपूर ने दिया बड़ा हिंट, कहा- 'अब अगला अर्जुन का ही नंबर है..'

Arjun Kapoor and Malaika Arora Wedding: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बीच अब एक्टर ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। एक्टर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Arjun Kapoor and Malaika Arora Wedding

Arjun Kapoor and Malaika Arora Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने शादी रचा ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस भी दोनों को जमकर बधाई दे रहे हैं। हालांकि ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड में शादियों का सीजन अभी खत्म नहीं होने वाला है। सोनाक्षी और जहीर के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नंबर आने वाले हैं। खुद अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर ने ही इस बात से पर्द उठा दिया है।बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

इस बीच अब एक्टर ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। एक्टर का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

कपूर परिवार की अगली शादी अर्जुन की होगी?

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। पहले खबर सामने आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, फिर खबर आई की दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। अब अनिल कपूर से जब रिया कपूर ने बिग बॉस ओटीटी 3 के सेट पर सवाल किया कि कपूर परिवार में अब अगली शादी किसकी होने वाली है। तो एक्टर ने जवाब दिया, 'उम्मीद है अर्जुन की।'

जिसके बाद अब अनिल कपूर का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी जल्द ही शादी रचा सकते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article