बॉलीवुड

Satyaprem Ki Katha Twitter Review: सत्तू बनकर कार्तिक आर्यन ने किया धमाका, सत्यप्रेम की कथा निकली ब्लॉकबस्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 29, 2023, 10:46 AM IST

Satyaprem Ki Katha Full Movie Review in Hindi: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मूवी सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) आज 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में कार्तिक-कियारा की जबरदस्त कैमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है। 'सत्यप्रेम की कथा' का रिव्यू यहां पढ़ें।

Image

Satyaprem Ki Katha Twitter Review in Hindi

Satyaprem Ki Katha Full Movie Review in Hindi: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) आज 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है। ईद के मौके पर फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली हैं। सत्यप्रेम की कथा में सत्तू का किरदार निभाने वाले कार्तिक आर्यन ने अपने चार्म से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी की बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती पर दर्शक अपना दिल हार बैठे हैं। ट्विटर पर फिल्म सत्यप्रेम की कथा को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का मानना है कि सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक-कियारा की जोड़ी सुपरहिट लग रही है। आइए दर्शकों के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

दर्शकों पर चढ़ी कियारा-कार्तिक की दीवानगी

कार्तिक और कियारा की सत्यप्रेम की कथा की दर्शकों के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। ट्विटर पर सत्यप्रेम की कथा देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'कार्तिक-कियार की कैमिस्ट्री के क्या ही कहने, दमदार म्यूजिक, रोमांस, इंटरवल भी जबरदस्त है। कुल मिलाकर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की ये फिल्म जबरदस्त हैं।' इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म काफी सीरियल मुद्दों पर नजर डालती है।

पहले ही दिन कार्तिक-कियारा की मूवी 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सत्यप्रेम की कथा, अभी तक की कार्तिक आर्यन की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर मूवी साबित हो सकती हैं। इससे पहले भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आइए जानते हैं कि सत्यप्रेम की कथा मूवी कैसी है?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article