बॉलीवुड

Satyaprem ki Katha Box office Collection Day 5: धड़ाम से गिरी 'सत्यप्रेम की कथा', सोमवार की में हुई कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 09:07 AM IST

Satyaprem ki Katha Box office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। एक अच्छे वीकेंड के बाद रिलीज के पांचवे दिन फिल्म की कमाई में एक दम से कमी देखने को मिली है।

Image

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5

Satyaprem ki Katha Box office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। एक अच्छे वीकेंड के बाद रिलीज के पांचवे दिन फिल्म की कमाई में एक दम से कमी देखने को मिली है। फिल्म सत्यप्रेम की कथा को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का पहला हाफ जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर है, वहीं इंटरवल के बाद वाला दूसरा हाफ अपना इमोशनल भी कर सकता है, फिल्म ने पहले वीकेंड पर लगभग 22 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है।

वीकेंड की धमाकेदार कमाई के बाद अब सोमवार को फिल्म की कमाई में 60 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिलने वाली है, आइए सत्यप्रेम की कथा के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

सत्यप्रेम की कथा ने पांचवे दिन की इतनी कमाई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने सोमवार, 3 जुलाई 2023 को 4 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 42 करोड़ रुपये हो गया है। सोमवार को मूवी की कमाई में आई भारी गिरावट से यकीनन मेकर्स को चिंता सताने लगी है। सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म को कमाई गिरने लगी है। सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक और कियारा की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

दोबारा हिट होगी कियारा-कार्तिक की जोड़ी?

सत्यप्रेम की कथा से पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 भी बड़ी हिट साबित हुई थी। अब सत्यप्रेम की कथा से भी फैंस यही उम्मीद जता रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article