बॉलीवुड

Jawan: इस दिन रिलीज होगी 'जवान' का टीजर, हॉलीवुड फिल्म का सहारा लेकर बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे शाहरुख खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 02:21 PM IST

Jawan First Teaser Release Date: हाल ही में खबर आई है की शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का पहला टीजर जल्द ही मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिल फिल्म का टीजर हॉलीवुड मूवी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग के साथ रिलीज होगा। इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म को लेकर सभी अपडेट्स।

Image

Jawan First Teaser Release Date: हाल ही में खबर आई है की शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का पहला टीजर जल्द ही मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिल फिल्म का टीजर हॉलीवुड मूवी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग के साथ रिलीज होगा। इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म को लेकर सभी अपडेट्स।

Jawan First Teaser Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान ने अपनी पिछली फिल्म 'पठान' से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म से शाहरुख खान ने सभी को साबित कर दिया था कि वो असल में किंग खान है। हाल ही में शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही फिल्म का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा, जिसकी डेट भी जारी कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म के टीजर रिलीज डेट को लेकर अपडेट।

हाल ही में खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'जवान ' का पहला टीजर रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने ये तय किया है कि फिल्म का पहला टीजर हॉलीवुड मूवी 'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग' (Mission Impossible Dead Rocking) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टॉम क्रूज स्टारर फिल्म 12 जुलाई को बड़े परदे पर दस्तक देगी। इस खबर को सुन किंग खान के सभी फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना ये भी है कि उस दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस खबर को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

जवान (Jawan) फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डाइरेक्टर एटली निर्देश कर रहे हैं। कहा ये जा रह है एटली की ये पहली हिंदी फिल्म है। जवान फिल्म में दर्शकों एक बार फिर भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है। साथ ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। खबर है की फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म जवान इसी साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article