1700 करोड़ी हुई धुरंधर 2 तो Sara Arjun ने फैंस से कही दिल की बात

Sara Arjun Post:रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अबतक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Sara Arjun Post: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) अबतक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 में सारा अर्जुन ने मस्त एक्टिंग की। लोग सारा अर्जुन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे है। इस बीच सारा अर्जुन (Sara Arjun) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, 'ओए-ओए' गाने के इस्तेमाल पर मचा बवाल)

sara arjun dhurandhar 2

धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कही ये बात (pic credit-instagram)

सारा अर्जुन ने कही ये बात (pic credit- instagram)

सारा अर्जुन ने कही ये बात

बॉलीवुड अदाकारा सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की भारी बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म की कुछ तस्वीरों के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सारा ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि फिल्म के लिए मिले प्यार ने उन्हें बहुत खुश कर दिया है। फिल्म में यालिना के रोल में सारा की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। उनकी भावनात्मक गहराई और स्क्रीन पर मौजूदगी की तारीफ हो रही है। धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 25 दिनों में दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली हिंदी फिल्म है जो इतने कम समय में यह मुकाम हासिल करने में सफल रही।

End of Feed