Sara Ali Khan के केदारनाथ जाने पर भड़के मौलाना, बोले- 'इस्लाम में जायज नहीं...'

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे शरीयत के खिलाफ बताते हुए एक्ट्रेस को तौबा करने की सलाह दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी मूवी 'उड़ता तीर' की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, इस बार सारा अपनी फिल्म नहीं, बल्कि केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके मंदिर जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस्लामी शरीयत का हवाला देते हुए एक्ट्रेस के मंदिर जाने को नाजायज और हराम बताया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में भी छाया Ramayana का क्रेज, कराची की सड़कों पर लगे 'जय श्री राम' के नारे)

sara ali khan

सारा अली खान पर भड़के मौलाना (pic credit-instagram)

सारा अली खान को मौलाना ने दी तौबा करने की सलाह

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपने बयान में कहा कि उनके अनुसार, इस्लाम में किसी मुस्लिम पुरुष या महिला का मंदिर में पूजा-पाठ करना या दर्शन के लिए जाना जायज नहीं है। इसी आधार पर उन्होंने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने पर आपत्ति जताई। मौलाना ने एक्ट्रेस को इस मामले में तौबा करने की सलाह भी दी। उनके इस बयान के बाद सारा अली खान की धार्मिक यात्रा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक तरफ एक्ट्रेस की फिल्मों और काम को लेकर बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ उनके मंदिर जाने पर दिया गया यह बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

End of Feed