बेटी सारा अली खान की ट्रोलिंग से मां अमृता सिंह को होती है चिंता, 'मेट्रो...इन दोनों' एक्ट्रेस कहा, 'मां और मुझे बुरा फील...'

Sara Ali Khain on Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मेरी मां इस बारे में पढ़ती हैं तो उन्हें चिंता होती है।

Sara Ali Khain on Trolling: बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहता है। कई बार लोग इन सेलेब्स को लेकर अपमानजनक या आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ स्टार किड्स ने भी कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना किया है। इन स्टार किड्स की लिस्ट में सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी शामिल हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने एडमिट करते हुए बताया कि ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से उनकी मां और दिग्गज अदाकारा अमृता सिंह (Amrita Singh) काफी परेशान हो जाती हैं।

Amrita Singh and Sara Ali Khan

इंस्टेंट बॉलीवुड से हुई बातचीत के दौरान सारा अली खान ने बताया कि सोशल मीडिया लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने पर उनका रिएक्शन कैसा होता है। सारा अली खान ने यह भी बताया कि लोगों की इन हरकतों से उनकी मां पर काफी असर पड़ता है। सारा अली खान ने कहा, 'यह गलत है और मुझे बहुत बुरा फील होता है। मेरी मां जब यह सब पढ़ती हैं तो उन्हें भी बुरा लगता है। इस बारे में मैं क्या करूं? मैं इसे बदल नहीं सकती। चीजें कई बार बुरी लगती हैं लेकिन इस सब को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ना ही सही है।'

End of Feed