बॉलीवुड

मूवी देखने पहुंची Sara Ali Khan पैपराजी पर बुरी तरह भड़कीं, गुस्से में कहा- 'बस करो ना बहुत हो गया..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 24, 2023, 10:49 AM IST

Sara Ali Khan Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ज्यादातर फैंस और पैपराजी के साथ बड़े अच्छे तरीके से बात करती नजर आती हैं। हालांकि अब सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह पैपराजी पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं। आइए वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Image

IMG Credit-(social media)

Sara Ali Khan Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) में पैपराजी पर अपना आपा खो दिया है। वैसै सारा अली खान ज्यादातर समय फैंस और पैपराजी के साथ बड़े अच्छे तरीके से बात करती नजर आती हैं। हालांकि अब सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह पैपराजी पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो एक सिनेमाघर का है, जहां सारा मूवी देखने पहुंची हैं। टिकट लेने का बाद सारा अली खान हॉल के अंदर जाती हुई नजर आती हैं, इस बीच सारा का पीछा करते करते पैपरानी एक फोटो की मांग करने लगते हैं, जिसके बाद अचानक सारा भड़क जाती हैं और उनसे कैमरा बंद करने की मांग करती हैं। सारा अली खान गुस्से में वहां मौजूद पैपरानी को हड़का देती हैं। सारा अली खान का ये वीडियो सामने आने के बाद कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पैपराजी पर क्यों भड़कीं सारा अली खान?

सारा अली खान के इस वायरल वीडियो में वह पैपराजी के बार बार फोटो क्लिक करने की मांग से परेशान आ जाती हैं और उनपर चिल्लाने लगती हैं। सारा अली खान के एक वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यार उनकी भी पर्सनल लाइफ है, जिसकी पैपराजी को इज्जत करनी चाहिए।' वहीं कुछ लोग इन बर्ताव के लिए सारा को ट्रोल भी कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article