Sara Ali Khan Diwali Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने दीवाली पार्टी होस्ट की है, इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए हैं। इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी नजर आए हैं। इस बीच सभी की निगाहें कार्तिक आर्यन पर टिक गई हैं। सारा और कार्तिक अब एक दूसरे के एक्स हैं, बावजूद इसके कार्तिक, सारा की दीवाली पार्टी में शामिल होते नजर आ रहे हैं। सिर्फ चौंकाने वाली बात यह नहीं है कि कार्तिक, सारा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए हैं।
Sara Ali Khan Diwali Party Bash
यह भी पढ़ें- Fact Check: Salman Khan-Aishwarya Rai Bachchan ने दिवाली पार्टी में एक दूसरे को लगाया गले? जानें सच
बल्कि इस पार्टी में उनकी एक और एक्स यानी अनन्या पांडे भी शामिल हुई हैं, वह अपने करेंट बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ सारा की दिवाली पार्टी में पहुंची हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को उनका कुर्ता काफी पसंद आ रहा है। आइए इन सितारों के लुक्स पर एक नजर डालते हैं।
लड्डू पीला कलर में छा गए कार्तिक
सोशल मीडिया पर सारा अली खान के दीवाली बैश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कार्तिक आर्यन येल्लो कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को कार्तिक का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक, फिलहाल कबीर खान के निर्देशन में बन रही मूवी चंदू चैम्पियन के लिए शूट कर रहे हैं। इस वजह से उनका लुक भी कुछ इसी तरह का नजर आ रहा है।
