बॉलीवुड

'Ganapath' फ्लॉप होते ही इस डायरेक्टर ने थामा Tiger Shroff का हाथ, अब हिलेगा बॉक्स ऑफिस

Tiger Shroff Next With Shivam Nair: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने बैक टू बैक फ्लॉप्स देने के बाद अब मशहूर निर्माता आनंद पंडित संग एक फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर द्वारा किया जाएगा। अब टाइगर की किस्मत फिर चमक सकती है।

Image

Tiger Shroff

Tiger Shroff Next With Shivam Nair: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के फिल्मी करियर में इस समय काफी डाउनफॉल देखने को मिल रहा है। अभिनेता की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गणपत' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनॉन और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। बैक टू बैक फिल्में देने के बाद अब टाइगर श्रॉफ का हाथ मशहूर निर्माता आनंद पंडित और पराग संघवी ने थाम लिया है। टाइगर श्रॉफ के फैन्स को उम्मीद है कि अभिनेता ने ये फिल्म सोच-समझकर साइन की होगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार आनंद पंडित ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक धांसू एक्शन फिल्म करने के फैसला किया है। टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्म करने के लिए हां कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर द्वारा किया जाएगा। बता दें शिवम नायर ने तापसी पन्नू स्टारर 'नाम शबाना' को डायरेक्ट किया था। उन्होंने नीरज पांडे के साथ 'स्पेशल ऑप्स' वेब सीरीज में भी साथ काम किया था। उम्मीद की जा रही है कि शिवम नायर की इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ का करियर एक बार पटरी पर आ सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ अब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। इस फिल्म में अजय देगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के पास अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article