Heeramandi से संजय लीला भंसाली ने काटा शबाना आजमी- मुमताज को रोल, इन एक्टर्स के नाम पर चर्चा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2023, 03:31 PM IST

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों हीरामंडी सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। हीरामंडी में लंबे समय बाद दिग्गज अभिनेत्रियां शबाना आजमी और मुमताज बड़े पर्दे पर नजर आने वाली थीं। फैंस इस बात से बेहद खुश थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि हीरामंडी में ये दोनों अभिनेत्रियां नजर नहीं आएंगी।

मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। संजय लीला भंसाली के इस प्रोजेक्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर अक्सर कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है। अब खबर आ रही हैं कि इस सीरीज से शबाना आजमी और मुमताज के रोल को कट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार संजय लीला भंसाली के दिमाग में इन दोनों अभिनेत्रियों के रोल थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। संजय ने किसी और को इन रोल्स को ऑफर करने की बजाय ये दो कैरेक्टर को ही हटाने का फैसला लिया है। इस सीरीज के सेट से कई फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं।

shabana and mumtaz

shabana and mumtaz (credit pic: instagram)

एक सीन को करने में कम से कम 2 से 3 दिन का समय लग रहा है। हर एक सीन को शूट करने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने संजय लीला भंसाली को किस तरह का बजट नहीं दिया है। उन्हें संजय की जादुई सिनेमा पर पूरा भरोसा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म का मानना है कि ये सीरीज भारत में गेम चेंजर साबित होगी। इस सीरीज के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed