बॉलीवुड

क्या सारा तेंदुलकर के लिए Shubman Gill ने दिया Sara Ali Khan को धोखा? जानें सच्चाई

Shubman breakup with Sara for Sara Tendulkar: बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें छायी हुई हैं कि शुबमन गिल ने सारा तेंदुलकर की खातिर सारा अली खान के अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। इन खबरों की वजह से बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है, आइए आपको इन खबरों की सच्चाई बताते हैं...

Image

क्या सारा तेंदुलकर के लिए Shubman Gill ने दिया Sara Ali Khan को धोखा? जानें सच्चाई

KEY HIGHLIGHTS
  • कुछ वक्त पहले सारा अली खान के साथ दिखे थे शुबमन गिल
  • सारा तेंदुलकर को पसंद करते हैं शुबमन
  • सारा और शुबमन केवल दोस्त हैं

Shubman breakup with Sara for Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के नए स्टार शुबमन गिल कुछ वक्त पहले सारा अली खान के साथ स्पॉट हुए थे, जिसके बाद से ही उनके और सारा अली खान की डेटिंग की खबरें सब जगह फैल गई थीं। सारा अली खान और शुबमन गिल डिनर डेट के लिए मिले थे, जहां से इनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। शुबमन और सारा की तस्वीरें देखने के बाद यह माना जाने लगा था कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन जल्द ही शुबमन का नाम सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ने लगा और बताया गया कि सारा तेंदुलकर के लिए शुबमन ने सारा अली खान को छोड़ दिया है।

शुबमन को लेकर सामने आई इस खबर ने लोगों को काफी हैरान किया क्योंकि सारा अली खान के साथ उनकी डेटिंग लम्बी नहीं चली थी। हालांकि यह पूरी सच्चाई नहीं है। असल में शुबमन गिल और सारा अली खान ने कभी एक-दूसरे को डेट किया ही नहीं। ये दोनों केवल एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। ये डिनर करने के लिए मिले और वहां से सामने आई इनकी तस्वीरें वायरल हो गई। लोगों ने उन तस्वीरों को देखकर कहानी बुननी शुरू कर दी, जो पूरी तरह से झूठी थी।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, 'सारा अली खान और शुबमन गिल केवल अच्छे दोस्त थे और ये आज भी दोस्त हैं। दोनों एक कॉमन पार्टी के दौरान मिले और इनकी दोस्ती शुरू हो गई। सारा अली खान को लोगों ने शुबमन के साथ जोड़ना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। सारा को पता है कि सेलेब्रिटी लाइफ का ये नुकसान है, जो उन्हें चुकाना पड़ेगा। सारा दोस्ती की खातिर ही शुबमन के साथ डिनर पर गई थीं। वो आगे भी अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट्स पर जाती रहेंगी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article