संजय लीला भंसाली ने Salman Khan को बताया अपना दोस्त, बोले- वो मुझे हर 3 से 5 महीने पर...

संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है। फिल्म मेकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि सलमान खान सिर्फ उनके दोस्त है। उन्होंने कहा, भले ही हम दोनों ने साथ में काम नहीं किया। लेकिन उन्हें मेरी हमेशा परवाह रहती हैं। वो हमेशा मुझे कॉल करते हैं।

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) को लेकर सुर्खियों में है। सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। वेब सीरीज को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म मेकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान संग अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की है। दोनों साथ में मिलकर इंसअल्लाह बनाने वाले थे। लेकिन क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से ये फिल्म नहीं बन पाई। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थी।

End of Feed