बॉलीवुड

Yami Gautam और Aditya Dhar के घर बेटे ने लिया जन्म, कर डाली नाम की घोषणा

Yami Gautam-Aditya Dhar blessed with a baby boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। यामी गौतम ने एक बेटे को जन्म दिया है और आदित्य धर ने पिता बनने की खुशी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है।

Image

Yami Gautam-Aditya Dhar

Yami Gautam-Aditya Dhar blessed with a baby boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर ने कुछ समय पहले घोषणा करते हुए बताया कि वो अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में अब इस कपल ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की है। यामी गौतम और आदित्य धर के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। इस प्यारे जोड़े को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। आदित्य धर (Aditya Dhar) ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को साझा किया है। पोस्ट में आदित्य ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।

आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म लेने की खबर साझा की है। बता दें यामी गौतम ने 10 मई यानी अक्षय तृतीया के दिन बेटे को जन्म दिया था। यह बात अपने पोस्ट में आदित्य ने बताया है। फिल्म निर्माता ने अपने बच्चे का नाम वेदाविद बताया। इस अनोखे नाम ने सभी का ध्यान खींचा है। हरकोई इस नाम का मतलब जानने के लिए बेताब है। वेदाविद का अर्थ है वह व्यक्ति जो वेदों में पारंगत हो। आदित्य धर और यामी गौतम नए माता-पिता बनने से बहुत खुश हैं। वे अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की आशा करते हैं।

यामी गौतम और आदित्य धर ने जून 2021 में शादी की। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। यमी और आदित्य ने अपनी शादी को काफी सिंपल रखा था। शादी के 3 साल बाद इस कपल ने अब अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को पेरेंट्स बनने के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article