बॉलीवुड

Kartik Aaryan की 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर देख Karan Johar ने लुटाया प्यार, कर डाली खूब तारीफ

Karan Johar Praise Kartik Aaryan for 'Chandu Champion': कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर मेकर्स ने दो दिन पहले रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कार्तिक आर्यन की तारीफ की। इस बीच करण जौहर ने भी कार्तिक आर्यन स्टारर के ट्रेलर को काफी शानदार बताया है।

Image

Kartik Aaryan and Karan Johar

Karan Johar Praise Kartik Aaryan for 'Chandu Champion': बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर मेकर्स ने 18 मई के दिन रिलीज किया था। 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने कार्तिक आर्यन स्टारर की तारीफ की। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को अभी तक ना देखे जाने वाले किरदार में देखा गया। फिल्म की रिलीज को लेकर अब दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने भी कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर को देख खूब तारीफ की है।

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर चंदू चैंपियन का ट्रेलर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'इस महत्वाकांक्षी और सच्ची कहानी के हर फ्रेम में खून पसीना और आंसू साफ नजर आते हैं! कार्तिक आर्यन, कबीर खान और नाडियाडवाला ग्रैंडसन को बहुत सारा प्यार और उन्हें बड़ी सफलता मिले।' करण जौहर के अलावा कटरीना कैफ ने भी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर को काफी तारीफ की। कटरीना ने बताया कि वो फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान ने किया। इस फिल्म में को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'चंदू चैंपियन' के अलावा कार्तिक आर्यन के पास इस समय अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' है, जिसकी शूटिंग बड़ी तेजी से चल रही है। फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article