Sanjay Dutt Leo First Look: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay Thalpathy) स्टार फिल्म लीओ( Leo) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म लीओ का पहला विडियो सामने आया है। जिसे बॉलीवुड स्टार संजय दत्त( Sanjay Dutt) के 64वें बर्थडे पर शेयर किया गया है। इस क्लिप में संजय दत्त बेहद खूंखार रूप में नजर आ रहे हैं। लीओ में संजय दत्त विलेन बने हैं यह उनकी दूसरी साउथ मूवी है जिसमें वह विलेन बनकर अपना जादू दिखाने आ रहे हैं। आइए फिल्म की क्लिप पर एक नजर डालते हैं
शनिवार को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के 64वें बर्थडे पर लोकेश कनगराज ( Lokesh Kanagaraj) ने अपनी अपकमिंग फिल्म लीओ (Leo)का पहला क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में संजय दत्त के पहला लुक दिखाया गया है। स्टार इसमें बेहद ही डरावने अंदाज में नजर आ रहे हैं। लीओ में संजय दत्त ऐंटॉनी दास बने है जो एक खूंखार विलेन बनकर फैंस को डरा रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है लोगों की भीड़ से गुजरते हुए संजय दत्त राउडी अंदाज में निकलते हैं जहां कैमरे पर उनकी नजर पड़ती है। इस लुक को शेयर कर मेकर्स ने लिखा है "Happy Birthday Anatomy Das" फैंस को संजय दत्त का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। इसके बाद लोग थलापति विजय और संजय दत्त को साथ में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। बता दें फिल्म में संजय दत्त के अलावा थलापति विजय, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
