बॉलीवुड

Fardeen Khan पत्नी Natasha Madhvani से लेंगे तलाक, शादी के 18 साल बाद टूटा रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 1, 2023, 09:24 AM IST

Fardeen Khan, Natasha Madhvani Divorce News: फरदीन खान और नताशा की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों पिछले साल एक से दूसरे से अलग रह रहे हैं। कपल अपनी शादी के 18 साल बाद एक- दूसरे से अलग रह रहे हैं।

Image

fardeen and natasha (credit pic: instagram)

Fardeen Khan Divorce Natasha Madhvani: एक्टर फरदीन खान की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक्टर अपनी पत्नी नताशा माधवनी से अलग रह रहे हैं। कपल के दो बच्चे हैं। फरदीन और नताशा ने साल 2005 में शादी की थी। दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ समय से खट्टास आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरदीन शादी के 18 साल बाद अपनी पत्नी से अलग होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फरदीन और नताशा ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला लिया है।

फरदीन और नताशा पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। नताशा लंदन में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। फरदीन मुंबई में अपनी मां के साथ रहते हैं। सूत्र ने बताया कि दोनों पिछले एक साल से एक- दूसरे से अलग रह रहे हैं।

क्या फरदीन खान और नताशा ले रहे हैं तलाक

दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन चीजें ठीक नहीं हो पाई। अब दोनों ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। फरदीन और नताशा ने तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्टर फरदीन खान के बेटे हैं। नताशा मुमताज की बेटी हैं। एक्टर जल्द बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। एक्टर Visfot से बॉलीवुड में वापसी करने वाले है। इसके अलावा एक्टर No Entry के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article