'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में पापा सुनील दत्त को गले लगाकर रियल में रो पड़े थे संजय दत्त, कहा- 'वो भी आंसू...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 28, 2025, 11:17 AM IST

Sanjay Dutt Latest Interview: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अभी हाल ही में इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) संग फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) में काम करने के अनुभव पर बात की और सलमान खान संग दोस्ती पर ये बात बोली।

Sanjay Dutt Latest Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। संजय दत्त के बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी संजय दत्त अक्सर अपने बयान से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। इसी बीच संजय दत्त का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते दिखाई दिए। संजय दत्त का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं संजय दत्त ने अपने नए इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे करते नजर आए।

Sanjay Dutt Latest Interview

Image Source: Muna Bhai MBBS Movie

संजय दत्त ने पिता संग काम करने पर कही ये बात

संजय दत्त ने हाल ही में अपनी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) में पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) गले लगाने वाले सीन पर अपनी बात रखी है । Curly Tales को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा कि 'वो बहुत इमोशनल पल था। इस सीन को शूट करने के दौरान सच में हमारी आंखों में आंसू आ गए थे। वो सीन कोई एक्टिंग नहीं बल्कि एकदम रियल था। पापा मुझे गले लगाया था और मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया और अगर आप फिल्म देखेंगे तो पाएंगे कि वो भी नहीं रोक पाए।' इसके आगे उन्होंने बताया कि 'इस फिल्म के दौरान मैं पापा के सामने कुर्सी पर भी नहीं बैठ पाता था।'

End of Feed