सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक संग तस्वीरें डिलीट करने के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं 'मुश्किल चूज करना...'

Sania shared cryptic post on Instagram: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिससे ये साफ हो गया है कि उनका और शोएब मलिक (Shoaib Malik) का रिश्ता टूट चुका है। सानिया मिर्जा ने इस पोस्ट से इशारा दिया है कि उन्होंने मुश्किल कदम उठाने का फैसला ले लिया है, जो पीछे नहीं जाएगा।

Sania shared cryptic post on Instagram: भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की मैरिड लाइफ काफी लम्बे समय से चर्चा में है। पिछले साल से ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच में तलाक की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक इन दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक की सारी तस्वीरें डिलीट करके लोगों को इशारा दे दिया था कि वो पति से अलग हो चुकी हैं लेकिन फिर भी लोग सानिया मिर्जा के आधिकारिक पोस्ट का ऐलान कर रहे थे। सानिया मिर्जा ने अपने एक क्रिप्टिक पोस्ट से शोएब मलिक (Shoaib Malik) संग तलाक की खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। सानिया ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि जिंदगी में फैसले लेने मुश्किल होते हैं और उन्होंने आखिरदार अपना मुश्किल चुन लिया है।

Sania Shoaib

Sania Shoaib

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा है, 'शादी मुश्किल होती है और तलाक भी मुश्किल होता है... आप अपना मुश्किल चुनते हैं। मोटापा मुश्किल होता और फिट रहना भी मुश्किल होता है... आप अपना मुश्किल चुनते हैं। कर्जे में रहना मुश्किल होता है और रुपये को ठीक से खर्च करना भी मुश्किल होता है... आप अपना मुश्किल चुनते हैं। बात करना मुश्किल होता है, बात न करना भी मुश्किल होता है... आप अपना मुश्किल चुनते हैं। जिंदगी कभी भी आसान नहीं होगी... यह हमेशा ही मुश्किल रहेगी लेकिन आप अपनी मुश्किलें चुन सकते हैं। आपको दिमाग से फैसले लेने चाहिए।'

End of Feed