बॉलीवुड

'The Roshan's' की डॉक्यूमेंट्री में नजर आएंगे Salman khan से लेकर ये कलाकार, परिवार के इतिहास की सुनाएंगे कहानी!

Stars Join Roshan's Documentary : फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी इस डॉक्यूमेंट्री पर काम चल रहा है और वह 3 से 4 महीने में पूरी हो जाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री में करण जौहर( Karan Johar) , शाहरुख खान( Shahrukh Khan) , संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) , अनिल कपूर( Anil Kapoor) जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं।

Image

Stars Join Roshan's Documentary

Stars Join Roshan's Documentary: इसकी पुष्टि हो गई है कि ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) , उनके पिता, फिल्म निर्माता राकेश रोशन( Rakesh Roshan) और चाचा, संगीतकार रोशन, द रोशन्स नामक एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं । डॉक्यूमेंट्री में रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों को दिखाया जाएगा, जो ऋतिक के दादा, संगीतकार रोशन रोशन परिवार से जुड़ी हैं, जिसका निर्देशन शशि रंजन( Shashi Ranjan) द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी इस डॉक्यूमेंट्री पर काम चल रहा है और वह 3 से 4 महीने में पूरी हो जाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री में करण जौहर( Karan Johar) , शाहरुख खान( Shahrukh Khan) , संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) , अनिल कपूर( Anil Kapoor) , जैकी श्रॉफ, सलमान खान( Salman Khan) , राकेश ओम प्रकाश जैसे कलाकार बातचीत करते नजर आने वाले हैं। बता दें कि बीते साल जुलाई में रोशन परिवार पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री की खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया कि राकेश रोशन इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रहे हैं और यह रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों के संस्मरणों और यात्राओं पर आधारित है।

क्या होगी कहानी?

नेटफ्लिक्स की 'द रोमांटिक' के बाद, जो यश चोपड़ा और उनकी विरासत पर आधारित थी,' द रोशन' परिवार की शुरुआत रोशन लाल नागरथ, राकेश रोशन के पिता और दादा के साथ होगी, जिन्होंने 1947 में मुंबई आकर सिनेमा जगत में अपना नाम किया । डॉक्यूमेंट्री की कहानी फिर उनके बेटों, राकेश और राजेश रोशन, क्रमशः अभिनय और निर्देशन और संगीत पर आगे बढ़ेगी ।डॉक्यूमेंट्री अंततः उनके पोते ऋतिक रोशन के बारे में बात करेगी, जो आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक है। फैंस इस डॉक्यूमेंट्री के खत्म होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article