Ranbir Kapoor in Yuvraj Singh's Biopic: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) बीते साल 1 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी थीं और इसमें बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'एनिमल' को शानदार रिव्यू मिले थे। 'एनिमल' की सफलता के बाद इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स रणबीर कपूर संग काम करने के लिए बेकारार हैं। इस दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी अपनी बायोपिक के लिए रणबीर कपूर को परफेक्ट बताया है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए जब युवराज सिंह से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो किस अभिनेता को खुद का किरदार निभाते हुए देखना पसंद करेंगे। इस पर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने जवाब देते हुए कहा कि 'एनिमल' देखने के बाद मुझे लगता है कि रणबीर कपूर ही मेरी बायोपिक के लिए एकदम परफेक्ट हैं लेकिन यह फिर भी एक डायरेक्टर का ही फैसला होगा। हम जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे और लोगों को अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म की कास्टिंग की जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में सई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में दिखेंगे
