संगीता बिजलानी को नहीं थी छोटे कपड़े पहनने की इजाजत, सलमान खान संग रिश्ते की ये बात आज भी खटकती है

Sangeeta Bijlani talk about Salman Khan: एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने सलमान खान संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान कैसे उन्हें कपड़ों के लिए मना करते थे। टीवी शो पर ऐसी बातें सुनकर फैंस भी हैरान हो गए हैं।

Sangeeta Bijlani talk about Salman Khan: अभिनेत्री संगीता बिजलानी( Sangeeta Bijlani) और सलमान खान( Salman Khan) का रिश्ता अक्सर चर्चा में बना रहता है। बेशक से स्टार्स आज एक-दूसरे के एक्स हैं लेकिन फिर भी इनके प्रेम की बातें चलती रहती हैं। हाल में संगीता बिजलानी टीवी शो इंडियन आइडल 15( Indian Idol 15) में नजर आई, जहां पर उन्होंने सलमान खान से जुड़ी कई बातें साझा की। जब उनसे सलमान के रिश्ते के बारे में पूछा गया तब एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात रखी।

Sangeeta Bijlani Talk about Salman khan

शो में एक कन्टेस्टन्ट ने उनसे सवाल किया 'क्या आपको अपने करियर में लिए गए किसी फैसले पर बदलाव करना है, या पछतावा है ' तब इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती है कि वो जो थे ना हमारे एक्स, (वह सलमान खान की एक्टिंग करती है) उन्हें छोटे कपड़ें पसंद नहीं थे। वो बोलते थे कि ऐसे मत पहनो ये मत करो, इसका गला ऐसा होना चाहिए, ज्यादा छोटे कपड़े मत डालो करते थे। तब शुरुआत में मैं ये सब बातें मानती थी लेकिन, बाद में मुझे ये सब पसंद नहीं आया। संगीता आगे कहती है कि अब मैं बदल गई हूं, अब मैं किसी से नहीं डरती मैं पूरी गुंडी बन गई हूं।

End of Feed