बॉलीवुड

Deva New Poster: Shahid Kapoor के नए लुक ने कर दी सबकी सिट्टी-पीट्टी गुल, देवा बनकर मचा दिया भौकाल

Deva New Poster: लंबे समय से फिल्म के पोस्टर कर रहे फैंस के लिए आज नए साल पर तोहफा मिल गया है। नए साल पर, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में शाहिद बहुत दमदार नजर आ रहे हैं, इस पोस्टर में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं।

Image

Deva New Poster

Deva New Poster: शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) की अपकमिंग फिल्म देवा( Deva) का दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है। जी स्टूडियो एंड रॉय कपूर फिल्म ने शाहिद कपूर( Shahid Kapoor0 के नए लुक से पर्दा हटा दिया है। लंबे समय से फिल्म के पोस्टर कर रहे फैंस के लिए आज नए साल पर तोहफा मिल गया है। नए साल पर, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में शाहिद बहुत दमदार नजर आ रहे हैं, इस पोस्टर में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर के इस नए पोस्टर पर नजर डाले तो शाहिद कपूर एकदम फिट नजर आ रहे हैं। व्हाइट शर्ट में बटन खोले हुए शाहिद कपूर गुस्से में लाल नजर आ रहे हैं। उनके होंठों में सिगरेट है जिसका धुआं उड़ रहा है। शाहिद कपूर ने गले में सिल्वर चैन पहनी हुई है। वहीं उनके पीछे अमिताभ बच्चन बैठे हुए हैं जो अपने आइकानिक लुक में बैठे हैं। देवा के पोस्टर के साथ उसकी रिलीज डेट भी लिखी हुई। फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के पोस्टर के साथ एक्टर ने लिखा है 'लॉक एंड लोड'।

शाहिद कपूर के इस लुक पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं। फैंस को शाहिद का ये दमदार पोस्टर बहुत पसंद आ रहा है। कमेंट्स में फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और लोग कह रहे हैं फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा। बताते चले कि देवा में शाहिद कपूर के साथ कुबरा सैत, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। देवा का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है और बॉबी-संजय की जोड़ी ने इसे लिखा है। यह फिल्म 31 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article