बॉलीवुड

शिखर धवन ने रचा ली हुमा कुरैशी से शादी!! नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में तस्वीरें हो रही वायरल

Shikhar Dhawan-Huma Qureshi Viral Pic: अब सोशल मीडिया पर शिखर धवन और अभिनेत्री हुमा कुरैशी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के आने के बाद हर जगह यही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों स्टार्स ने शादी कर ली है।

Image

Fact Check : Shikhar Dhawan-Huma Qureshi Viral Pic

Shikhar Dhawan-Huma Qureshi Viral Pic: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन( Shikhar Dhawan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले साल हुए तलाक के बाद स्टार सिंगल रह रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर शिखर धवन और अभिनेत्री हुमा कुरैशी( Huma Qureshi) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के आने के बाद हर जगह यही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों स्टार्स ने शादी कर ली है। आइए बताते हैं क्या है इस तस्वीर की सच्चाई

शिखर-हुमा ने कर ली शादी

शिखर धवन( Shikhar Dhawan) ने हाल ही में क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। जिसके बाद वह रेस्ट मोड पर चले गए हैं। सोशल मीडिया पर कल से ही कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें शिखर धवन अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शिखर धवन ने शेरवानी पहनी हुई है और वह हुमा को किस कर रहे हैं, वहीं हुमा गुलाबी शादी के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई है। इसके अलावा और भी तस्वीरें हैं जिन्हें एकबार देखने में लग रहा है कि दोनों की शादी हो गई है।

Shikhar Dhawan-Huma Qureshi Viral Pic

Shikhar Dhawan-Huma Qureshi Viral Pic

वायरल तस्वीरों का सच

इन वायरल तस्वीरों को सच बताते चले तो यह एआई द्वारा बनाई गई तस्वीरें हैं जिसमें दोनों को शादी करते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों में कोई भी सच नहीं है ये केवल फेक हैं। इन्हें डबल एक्सएल फिल्म से उठाया गया है, जिसमें हुमा और शिखर ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों का एक डांस सीन भी था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article