Sangeeta Bijlani Pune Farmhouse: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के पुणे जिले के मावल में स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरों ने पूरे फॉर्महाउस में जमकर उत्पात मचाया है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार को एक्ट्रेस कई महीनों बाद अपने फॉर्महाउस पर पहुंचीं। संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण पुलिस को अपनी शिकायत दी है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। तो चलिए जानते हैं इस मामले पर अभी तक क्या अपडेट सामना आया है।
Image Source: Google
संगीता बिजलानी ने पुलिस से कही ये बात
एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल को शिकायत में कहा, 'मैं अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण फार्महाउस नहीं जा पाई थीं। आज मैं अपनी दो हाउसहेल्प के साथ फार्महाउस गई थी। वहां पहुंचते ही मुझे यह देखकर झटका लगा कि मेन गेट टूटा हुआ था। जब हम अंदर गए तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी, एक टीवी सेट गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।' इसके अलावा उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि 'चोरों ने टॉप फ्लोर पर काफी तोड़फोड़ की है। सभी बिस्तर टूटे हुए थे और कई घरेलू सामान और कीमती सामान चोरी हो गए।' इस घटना को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस खबर के सामने आने के बाद संगीता बिजलानी के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
संगीता बिजलानी के घर से जुड़े इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस फार्महाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आपको बता दें कि संगीता बिजलानी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। संगीता बिजलानी का नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ता रहा है।
