बॉलीवुड

Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, कपल के घर पहुंचे सलमान खान!

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2025, 10:42 AM IST

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के घर अभी हाल ही में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। इसके बाद अब एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फोटो में क्या है...

Image

Image Source: SALMANIAC FOREVER/ Instagram

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के घर 15 जुलाई 2025 को एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद से कियारा आडवाणी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने। अभी हाल ही में कियारा आडवाणी बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल से घर के लिए रवाना होती नजर आईं। लेकिन इस दौरान न कियारा आडवाणी की झलक देखने को मिली और न ही उनकी बेटी की। अब इन सब के बाद कियारा आडवाणी के उनके परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कियारा आडवाणी अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बॉलीवुड के सुपरस्टार भी संग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं तस्वीर में क्या खास है।

वायरल हुई कियारा आडवाणी की बेटी की तस्वीर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इन सब के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर, जिसमें कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेटी के साथ पोज करते दिखे। इस तस्वीर में कपल के साथ सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आए। इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है। लेकिन हमने अपनी रिपोर्ट में पाया की ये कियारा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सलमान खान की ये तस्वीर पूरी तरह फर्जी है। क्योंकि अभी तक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी तक लोगों को अपनी बेटी का फेस नहीं दिखाया है। इस तस्वीर को एक सलमान खान के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया है।

पोस्ट शेयर कर दी थी जानकारी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो एक प्यारी सी बच्ची के मम्मी-पापा बन गए हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फर्जी तस्वीर पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article