बॉलीवुड

संत तुकाराम के जीवन को पर्दे पर बखूबी उतारती है फिल्म, एक्टिंग से लेकर म्यूजिक तक कैसा है जानने के लिए पढें ये रिव्यू

Sant Tukaram Movie Review Hindi: इस हफ्ते रिलीज हुई 'संत तुकाराम' ऐसी ही एक फिल्म है, जो महाराष्ट्र के महान संत तुकाराम महाराज के जीवन पर आधारित है। इसे आदित्य ओम ने बनाया है। फिल्म की कहानी आपको 400 साल पीछे ले जाती है। इसे देखना चाहिए या नहीं आइए बताते हैं।

Image

Sant Tukaram Movie Review Hindi

Sant Tukaram Movie Review Hindi: थिएटर में रिलीज होने वाली हर फिल्म की अपनी कहानी अपनी मेहनत होती है। जिसमें से कुछ दिल को छू जाती हैं तो कुछ बस मनोरंजन बनकर रह जाती हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरती हैं और दर्शकों के मन में एक गहरी छाप छोड़ जाती हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई 'संत तुकाराम' ऐसी ही एक फिल्म है, जो महाराष्ट्र के महान संत तुकाराम महाराज के जीवन पर आधारित है। इसे आदित्य ओम ने बनाया है। एक्टर सुबोध भावे ने संत तुकाराम का किरदार किया है। निर्माता बी. गौतम की यह पेशकश हमें एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाती है। आइए आपको बताते हैं मूवी के बारे में

क्या है फिल्म की कहानी

'संत तुकाराम' भक्ति काल के उस महान संत की कहानी है, जिनकी कविताएं आज भी हमें जीवन का रास्ता दिखाती है। फिल्म हमें लगभग 400 साल पीछे ले जाती है, जब तुकाराम महाराज ने समाज में भक्ति और समानता का संदेश फैलाया था। कहानी की शुरुआत पंढरपुर के एक छोटे से गाँव से होती है, जहाँ संत तुकाराम के पूर्वज, परम भक्त विशम्भर (संजय मिश्रा) अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी इच्छा होती है कि भगवान विठोबा का एक भव्य मंदिर बनवाया जाए। एक रात, भगवान विट्ठल स्वयं उन्हें सपने में मंदिर बनाने का संकेत देती हैं, और जब उनकी नींद खुलती है, तो उन्हें अपने ही बगीचे में एक दिव्य मूर्ति मिलती है। धीरे-धीरे, तुकाराम एक पूजनीय संत के रूप में प्रसिद्ध होते गए। उनकी पहचान इतनी बढ़ी कि स्वयं मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज भी उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने आने लगे। फिल्म की कहानी इसी के आस-पास घूमती है।

स्टार्स की एक्टिंग

सुबोध भावे ने संत तुकाराम के किरदार को पूरे मन से निभाया है। शीना चौहान ने संत तुकाराम की पत्नी आवली के रूप में एक सशक्त महिला की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, अरुण गोविल और शिशिर शर्मा जैसे कई प्रसिद्ध और मंझे हुए कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा, जो अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिकाओं से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

निर्देशक आदित्य ओम का काम और फिल्म की राइटिंग वाकई कमाल की है। उन्होंने संत तुकाराम के जीवन को बहुत ईमानदारी के साथ प्रस्तुत किया है। फिल्म को 3.5 स्टार रेटिंग दी है इसे आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article