Dhurandhar Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के लिए लोग क्रेजी हो गए हैं। रिलीज के 21 दिन बाद भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर 2 ने एक से एक बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ किया है। जहां ज्यादातर लोग धुरंधर 2 की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग इसे प्रोपागेंडा बता रहे हैं। इस बीच फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वंगा (Sandeep Reddy Vanga) ने मूवी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।-(ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, 'ओए-ओए' गाने के इस्तेमाल पर मचा बवाल
संदीप रेड्डी वंगा ने आदित्य धर को दी सलाह (pic credit-twitter/instagram)
संदीप रेड्डी वंगा ने आदित्य धर को दी सलाह (pic credit- twitter)
संदीप रेड्डी वांगा को पसंद आई फिल्म
फिल्मकार संदीप रेड्डी वांगा और उनकी फिल्म स्पिरिट के स्टार प्रभास ने बुधवार शाम को हैदराबाद के अल्लू सिनेमाज में आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज देखी। गुरुवार को संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर की और उन लोगों पर तीखा हमला किया जिन्होंने फिल्म को प्रोपागेंडा बताया। उन्होंने आदित्य धर और रणवीर सिंह को बुरी नजर से बचने की सलाह भी दी। संदीप ने लिखा, 'जो लोग पहले प्रोपागेंडा पर करियर बनाते थे, वे आज धुरंधर को प्रोपागेंडा बता रहे हैं। सच को प्रोपागेंडा कहना शुरू हो गया है अजीब समय है।'- (ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 के लिए Shah Rukh Khan नहीं बोल पाए एक शब्द, इस साउथ एक्टर की तारीफ में पढ़े कसीदे)
संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बात
संदीप रेड्डी वांगा ने आगे लिखा, 'आदित्य धर और रणवीर सिंह को कहना चाहता हूं कि यह काली दृष्टि इतनी आसानी से नहीं जाएगा… मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा… पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात धुरंधर देखी… आउटस्टैंडिंग फिल्म।' आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, ;मेरे प्यारे संदीप, मुझे तरीका बहुत पसंद है जिससे तुम अपनी बात रखते हो। तुम्हारी ईमानदारी और विश्वास देखकर सम्मान होता है। मैं तुम्हारे सिनेमा पर तुम्हारे इस अटूट विश्वास को हमेशा सराहता हूं।' संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म एनिमल बहुत बड़ी हिट रही थी। वे अब प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ स्पिरिट की शूटिंग कर रहे हैं।
