Sanam Teri Kasam के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, मेकर्स नए एक्टर्स को करेंगे लॉन्च!

साल 2016 में फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मारवा होकेन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब 8 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हुआ है। फिल्म में पुराने कैरेक्टर्स नजर नहीं आएंगे।

हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मारवा होकेन (Marwa Hocane) ने साथ में सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 2016 में ये रोमांटिक ड्रामा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मारवा होकेन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के निर्देशक राधिका राव और विनय सपरु ने इस फिल्म के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है। डायरेक्टर्स ने कहा इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने बताया कि इस फिल्म की कास्टिंग चल रही है। हालांकि फिल्म अभी अपने शुरुआती स्टेज पर है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन का शुरू हो गया है। फिल्म में हर्षवर्धन और मारवा नहीं होंगे।

End of Feed