निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक ने आखिरी बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। निर्देशक एक बार फिर वाईआरएफ के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी दोनों ने कई बिग बजट प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों ने साथ में मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म मेकर वाईआरएफ के साथ काम करेंगे।
Variety की रिपोर्ट के अनुसार, अली अब्बास जफर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। सोर्स ने इसे निर्देशक की घर वापसी कहा है। दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि दोनों ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई खुालास नहीं किया है।
अली अब्बास जफर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो जल्द कैटरीना कैफ के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। मैं और कैटरीना लगातार बात कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी हमने बात की थी। इन दिनों कैटरीना घूम रही है। जब वो वापस आएगी तो फिर हम साथ में काम करेंगें। लेकिन इसके बाद से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई बज नहीं है। फैंस को उम्मीद है कि मेकर्स जल्द इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
