बॉलीवुड

शाहरुख की लाडली Suhana Khan ने साड़ी में ढाया कहर, देसी लुक पर पिघला रुमर्ड सासू मां का दिल

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। सुहाना खान का फैशन सेंस कमाल का है। वह हर लुक को खास बना देती हैं। हाल ही में सुहाना खान ने गोल्डन साड़ी पहने हुए एक नया पोस्ट डाला है। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

Suhana Khan

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान किसी मामले में कम नही हैं। वह भले ही एक ही फिल्म में आई है, लेकिन वह खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। सुहाना खान का फैशन सेंस कमाल का है। वह हर लुक को खास बना देती हैं। हाल ही में सुहाना खान ने गोल्डन साड़ी पहने हुए एक नया पोस्ट डाला, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस पोस्ट में एक चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो है रुमर्ड सासू मां का कमेंट आइए जानते हैं उन्होंने क्या कमेंट किया है।

बिंदी लगाई नजर आई सुहाना

सुहाना खान ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने हैवी गोल्डन साड़ी कैरी की हुई है। इस भारतीय लुक में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनका देसी अंदाज सभी को भा रहा है। इस लुक को और भी खास बनाने के लिए सुहाना ने बालों को खुला रखा है। साथ ही हल्के मेकअप के साथ एक छोटी सी बिंदी लगाई है। फोटो में एक्ट्रेस अपनी प्यारी सी साड़ी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

रुमर्ड सासू मां को दिया जवाब

सुहाना खान का ये लुक देखकर आम के साथ-साथ खास भी कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस पोस्ट पर करण जौहर के आलावा अनन्या पांडे की मां भावना पांडे और अनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन नंदा ने भी कमेंट किया है। बता दें उनकी रुमर्ड सासू मां ने कमेंट में ब्यूटी लिखा है। साथ ही सुहाना ने उनको किस वाले इमोजी के साथ जवाब दिया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article