Samay Ranveer Controversy: विवेक अग्निहोत्री ने एडल्ट कॉमेडी को कश्मीरी पंडित विवाद से जोड़ा, लोगों ने दिखाय आईना

Samay Ranveer Controversy: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवाद में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों का एंगल डालने की कोशिश की है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। समय रैना के फैंस लगातार विवेक अग्निहोत्री को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि हर विषय से पब्लिसिटी लेने की कोशिश नहीं करना चाहिए।

Samay Ranveer Controversy: समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर ऐसा एडल्ट जोक किया कि हर किसी ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया है कि समय रैना को यूट्यूब से इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड हटाने पड़ गए हैं। कुछ एडल्ट जोक्स की वजह से समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लाखों लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। बीते दिन समय रैना ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी कि वो अपने शो के सारे एपिसोड हटा रहे हैं और पुलिस जांच में मदद करेंगे।

Samay

समय रैना के पोस्ट पर बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर कटाक्ष करने की कोशिश की है लेकिन ये कटाक्ष उन पर ही उल्टा पड़ गया है। विवेक अग्निहोत्री ने इस पोस्ट में लिखा है, 'आज एक कश्मीरी पंडित के तौर पर समय रैना को पता चला होगा कि तब कैसा लगता है जब कई सारे लोग एक साथ लिंच करने के लिए आते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, क्लब में आपका स्वागत है।'

End of Feed