Chhaava FIRST Review: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म छावा का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म छावा के मेकर्स ने मुंबई में सीनियर पत्रकारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजार किया था, जिसमें तरण आदर्श ने भी हिस्सा लिया था। तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के जरिए छावा का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है, जिसके अनुसार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म बहुत ही शानदार है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में जरूर जाना चाहिए।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है, 'अगर एक शब्द में छावा का रिव्यू बताना हो तो इसे शानदार कहा जा सकता है। मेरी तरफ से छावा को 4.5 स्टार...। यह हिस्ट्री, इमोशन्स, पैशन, देशभक्ति एकेशन और कमाल के डायरेक्शन का अटूट मिश्रण है। विक्की कौशल ने कमाल का काम किया है। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि वो इस दौर के सबसे कमाल के एक्टर हैं। लक्ष्मण उतेकर कमाल के स्टोरीटेलर हैं।'
फिल्म छावा को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर बनकर साबित होगी। फिल्म छावा ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से लगभग 10 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म ओपनिंग-डे पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी और इतिहास रच देगी। अगर फिल्म छावा 20 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेती है तो इस साल की बिगेस्ट ओपनिंग तो होगी ही, इसके साथ-साथ छावा विक्की कौशल की भी सबसे सफल फिल्म बनने की ओर बढ़ चलेगी। विक्की कौशल ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें से किसी ने भी इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं ली है।
