Salman Khan की सिक्योरिटी ने दिया फैन को धक्का, वीडियो देख लोगों ने कहा 'ये बिसनोई का खौफ है'

Salman Khan Bodyguard Pushed Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर की सिक्योरिटी को तोड़ उनसे मिलने पहुँचता है लेकिन बॉडीगार्ड उस फैन को धक्का मार देते हैं।

Salman Khan Bodyguard Pushed Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म हो या पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा विषय हर जगह बने होते हैं। साथ ही आज कल उनकी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) से एक्टर की फैन फोल्लोविंग में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान से जुडी एक वीडियो वायरल हो रही है। ये वीडियो देख फैंस काफी चौंक गए है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट देखिये आखिर ऐसा क्या है उस वीडियो में।

Salman Khan Bodyguard Pushed Fan

दरअसल कल सलमान खान (Salman Khan) गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया को अटेंड करने गए थे। ऐसे में मुंबई लौटते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर भारी सिक्योरिटी के साथ देखा गया। ऐसे में वीडियो में देखा जा सकता है एक फैन भाईजान के साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए आता है, लेकिन तभी उनके बॉडीगार्ड उसे धक्का मार देते हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये बिसनोई का ख़ौफ़ है भाई ..डर है और कुछ नहीं। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि मैं उसे दोष नहीं देता! मनुष्य केवल अपने जीवन को ज्ञात और अज्ञात शत्रुओं से सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा है।

End of Feed