बॉलीवुड

Kartik Aaryan ने पैपराजी संग केक काटकर मनाया जन्मदिन, फैन्स को पसंद आई 'चंदू चैंपियन' की दरियादिली

Kartik Aaryan Birthday Celebration: बीते दिन बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट सेलिब्रेट किया। कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ बर्थडे एन्जॉय करने एक बाद बाहर मौजूद पैपराजी के साथ भी केक काटकर जन्मदिन मनाया।

Image

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 22 नवंबर के दिन अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अभिनेता ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए जन्मदिन के खास मौके पर एक शानदार पार्टी भी होस्ट की। इस पार्टी में करण जौहर, कृति सेनॉन, पूजा हेगड़े, शार्वरी वाघ, रवीना टंडन, राशा थडानी और तारा सुतारिया सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। सेलेब्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद कार्तिक आर्यन ने हमेशा की तरह अपने फैन्स का दिल नहीं तोड़ा। उन्होंने पैपराजी संग केक काटकर उनके साथ भी जन्मदिन मनाया।

बीती रात कार्तिक आर्यन को ऑल ब्लैक लुक में देखा गया। अभिनेता कफी स्टाइलिश लग रहे थे। हरकोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। कार्तिक आर्यन के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स कमेंट्स में अभिनेता को अभी भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज मौजूद हैं। बता दें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान कार्तिक आर्यन की फैमिली भी मौजूद थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। यह फिल्म अगले साल 14 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के नए अवतार को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास करण जौहर की फिल्म भी है, जिसकी घोषणा कल की गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article