Karan Johar की नेक्स्ट को Salman Khan ने दी हरी झंडी, टाइटल होगा 'The Bull'

Salman Khan's Next Title Is The Bull: हाल ही में जूम से बात करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि वो करण जौहर (Karan Johar) के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। अभिनेता ने कन्फर्म करते हुए कहा कि इस फिल्म टाइटल 'द बुल' रखा गया है।

Salman Khan's Next Title Is The Bull: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। दुनिया भर में ये फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'टाइगर 3' की सफलता के बाद सुनने में आ रहा था कि भाईजान जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही एक बिग बजट में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धान करेंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को अब टाइटल मिल गया है।

Karan Johar and Salman Khan

सलमान खान ने कई सालों के बाद करण जौहर संग किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। जूम के साथ बात करते हुए सलमान खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स साझा कीं। सलमान खान ने बताया कि वो एक फिल्म कर रहे हैं, जिसका नाम 'द बुल' है। इसके बाद उनके पास दबंग की अगली कड़ी, किक 2 और सूरज बड़जात्या की 'प्रेम की शादी' सहित 3 से 4 फिल्में हैं। ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।

End of Feed