Salman Khan's Maatrubhumi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की लंबे समय से अटकी हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों के अंदर भाईजान को बड़े परदे पर देखने की बेताबी बनी हुई है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने सलमान खान स्टारर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। इसके साथ ही फिल्म के रनटाइम और ऑफिशियल सिनॉप्सिस की डिटेल्स भी सामने आए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: 1500 करोड़ी होने वाली 5वीं फिल्म बनी 'रामायण', रणबीर-यश स्टारर इतना हुआ कलेक्शन)
'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी (Pic Credit: Instagram)
'मातृभूमि' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट
सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यह सर्टिफिकेट 18 नवंबर को दिया गया। इस मूवी का रनटाइम 2 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड का होगा। बताया जा रहा है कि यह मूवी 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही हाइप बनी हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra-Kiara Advani ने बेटी की प्राइवेसी को लेकर की अपील, कहा- 'हम आपसे अनुरोध करते है...')
''मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की कहानी बात करें तो यह साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प से प्रेरित बताई जा रही है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। IMDb के अनुसार इसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी और देश की सीमा की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को दिखाया जाएगा।
सलमान खान के अपोजिट फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अंकुर भाटिया, हीरा सोहल, दयाशंकर पांडे, जेसन थाम, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, समर गिल, तेनजिन बोद, तान्या देसाई, जेन शॉ और अभिश्री सेन सहित कई कलाकार शामिल हैं।
