सिकंदर रिलीज से पहले अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए सलमान खान, वीडियो देख फैंस बोले-"ट्रेलर रिलीज करवा दो भाई..."

सलमान खान हाल ही में मुंबई में आयोजित क्रिकेट मैच में शामिल हुए। एक्टर इस दौरान नए लुक में नजर आए। फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सलमान खान को 60 साल के सबसे हैंडसम एक्टर बता रहे हैं। सलमान खान जल्द ही फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान (salman khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर (sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बस 07 दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर (sikandar) रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 23 मार्च को भाईजान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान 59 साल की उम्र में बाइसेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान हाल ही में क्रिकेट मैच इवेंट में शामिल हुए। मैच के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान एकदम नए लुक में नजर आए। अब सलमान खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर कैप्टन अमेरिका प्रिंट वाली नीली टी-शर्ट में स्टाइलिश लग रहे है। उन्होंने अपनी आस्तीन ऊपर की है, जिस कारण उनकी बाइसेप्स साफ नजर आ रही है। इससे पहले सलमान खान क्लीन-शेव लुक में नजर आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं एक ओर फैंस को एक्टर की बढ़ती उम्र को लेकर चिंता हो रही है। एक यूजर ने लिखा-"बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है।" दूसरे ने लिखा-सिकंदर का ट्रेलर रिलीज करवा दो भाई"। तीसरे ने लिखा-"60 साल में सबसे हैंडसम लोगों में से एक।" बता दें इस इवेंट में सलमान के साथ सुनील शेट्टी और सोहेल खान भी नजर आए।

End of Feed