Salman Khan ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? भाईजान के नए वीडियो को देख फैंस ने लगाए तरह-तरह के कयास

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2024, 06:17 PM IST

Salman Khan Trolled: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर सलमान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

Salman Khan Trolled: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान अपने घर पर हुए हमले के बाद से काफी चर्चा में हैं। इस हमले के अलावा सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सलमान खान की इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर खूब वायरल हुआ था। इन सब के बाद अब सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया है। सलमान खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो को लेकर सलमान खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सलमान खान का इस वीडियो में फेस एकदम अलग दिखाई दे रहा है।

Salman Khan Trolled

Instagram

लुक को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान

सलमान खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खान इस दौरान सूट-बूट में नजर आए। सलमान खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान की ड्रेस के साथ-साथ फेस भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सलमान खान का फेस काफी भरा-भरा नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद ट्रोल्स भाईजान के पीछे पड़ गए। सलमान खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed