आज लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण का चुनाव हुआ। मुबंई में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक वोट देने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। शाम के समय में सलमान खान अपना वोट डालने पहुंचे। भाईजान कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग बूथ पर पहुंचे। भाईजान ने अपना वोट दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाईजान काफी कूल लुक में नजर आए। एक्टर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में एक्टर पोलिंग बूथ से बाहर आत हैं। मतदान केंद्र से निकलते हुए एक्टर बुजर्ग महिला से मिलते हैं। एक्टर के इस जेश्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्टर पैपराजी को कूल अंदाज में पोज देते है। एक्टर कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। पोलिंग बूथ के बार भाईजान का स्वैग देखने लायक है।
वोट देने पहुंचे सलमान खान
सलमान के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई आपने दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा, भाईजान ही सिर्फ आम लोगों के लिए सोच सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, एंट्री टाइगर जैसी होनी चाहिए। सलमान खान से पहले उनकी पिता सलीम खान और मां सलमा खान वोट देने के लिए पहुंचे थे।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान और रश्मिका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा सलमान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
