बॉलीवुड

वोट देने के बाद पैपराजी पर फूटा Dharmendra का गुस्सा, बोले- मैं जानता हूं क्या बुलवाना चाहते हो...

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का चुनाव है। सभी सितारे अपने परिवार के साथ वोटिंग देने के लिए पहुंच रहे हैं। धर्मेंद्र भी अपने परिवार के साथ वोट डालने गए थे। वोट डालने के बाद एक्टर से पैपराजी ने सवाल पूछा। इस सवाल को जानने के बाद एक्टर भड़क जाते हैं।

Image

Dharmendra (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने मस्त मौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर रियल लाइफ में काफी कूल हैं और सोशल मीडिया पर दिलचस्प बाते शेयर करते रहते हैं। एक्टर अपने हरफन मौला अंदाज से फैंस को हमेशा एंटरटने करते हैं। एक्टर जुहू इलाके में वोट देने पहुंचे थे। वोट देने के बाद धर्मेंद्र पैपराजी पर भड़क गए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वोट देने के बाद एक्टर से पैपराजी सवाल पूछते हैं। एक्टर पैप्स के सवाल पर नाराज हो गए औफ उसे नसीहत दे डाली।

एक्टर लाल रंग के चेक शर्ट में नजर आए। एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक हेट के साथ कंप्लीट किया है। एक्टर इस आउटफिट में काफी कूल लग रहे थे। धर्मेंद्र के साथ उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा और दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल भी पहुंचे थे। एक्टर जब वोट डालकर वापस लौट रहे थे तब एक पैपराजी ने उनसे कोई सवाल पूछा। धर्मेंद्र इस सवाल को सुनकर गुस्सा हो जाते हैं। इतना ही नहीं एक्टर पैपराजी को नसीहत में देते दिखाई देते हैं।

पैपराजी पर फूटा धर्मेंद्र का गुस्सा

एक्टर कहते हैं, यार अच्छे शहरी बनो, रईस बच्चे बनो, मां- बाप से प्यार करो, आपको मालूम है जो आप मुझसे कहलवाना चाहते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आज लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में वोटिंग चल रही है। एक्टर की पत्नी हेमा मालिना मथुरा से सासंद हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए मथुरा के लोगों से वोटिंग की थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article