सलमान खान ने दी दिवंगत अभिनेता गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Salman Khan Tribute to Govardhan Asrani: अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) ने दिवंगत अभिनेता असरानी को श्रद्धांजलि दी है। उन्हें याद करते हुए एक्टर ने पोस्ट किया है। सलमान खान ने उन्हें हंसी का सच्चा हीरो बताया है। आइए सलमान की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Salman Khan Tribute to Govardhan Asrani: हाल ही में दिवाली के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपना दिग्गज कलाकार खो दिया। एक्टर गोवर्धन असरानी( Govardhan Asrani) का निधन हो गया। एक्टर ने अपनी कॉमेडी और कमाल की एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता था। असरानी की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके जाने से बॉलीवुड स्टार्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने गोवर्धन अरसानी को श्रद्धांजलि दी है। ट्विटर हैंडल पर एक्टर को याद करते हुए पोस्ट शेयर की है।

man Khan Tribute to Govardhan Asrani

Image Source: Govardhan Asrani

हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान( Salman Khan) ने अपने एक्स हैंडल पर असरानी की एक तस्वीर शेयर की । कैप्शन में, खान ने दिवंगत अभिनेता को "लीजेंड" बताया और लिखा, "असरानी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। हंसी के सच्चे महानायक #RIP।" दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें उनके मंच नाम असरानी से जाना जाता है, का 20 अक्टूबर को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। असरानी के एक करीबी दोस्त के अनुसार, अभिनेता का मुंबई में चेस्ट इन्फेक्शन के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया।

End of Feed