'जब सुशांत की हत्या हुई तब कहां थे?'अनिल पंडित ने कथित ऑडियो में धमकी देते हुए Salman Khan पर उठाए सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2026, 06:19 AM IST

Anil Pandit on Sushant Singh Rajput Death: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग के बाद सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने वाला कथित ऑडियो सामने आया है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का भी जिक्र है।

Anil Pandit on Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड में स्टार्स की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद सलमान खान (Salman Khan) को लेकर भी धमकी सामने आई है। इस मामले में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित (Anil Pandit) का एक ऑडियो चर्चा में है। इसमें सलमान खान से माफी मांगने की बात कही गई है। लेकिन इस ऑडियो में सिर्फ सलमान का ही जिक्र नहीं है, बल्कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं।

Anil Pandit on Salman Khan

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान को धमकी, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी उठाए सवाल (Image Source: IMDb/ Reddit)

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कही ये बात

News18 को मिले एक कथित ऑडियो क्लिप के मुताबिक, अनिल पंडित सलमान खान (Salman Khan) से माफी मांगने की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सलमान खान की बात करें तो जब तक वो माफी नहीं मांगते, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। हम उन्हें शांति से जीने नहीं देंगे। प्रशासन उनसे माफी मांगने के लिए क्यों नहीं कहता? अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो हम उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाएंगे।' इसी ऑडियो मैसेज में अनिल पंडित ने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया, जो 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। अनिल पंडित ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड के लोगों ने उनकी हत्या की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि सलमान ने सुशांत के समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई। अनिल पंडित ने कहा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, तब आप कहां थे? बॉलीवुड के लोगों ने उनकी हत्या की थी।'

End of Feed