Salman Khan talk about Battle of Galwan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान( Battle of Galwan) की तैयारी में व्यस्त हैं। जब से उनकी मूवी की घोषणा हुई है फैंस उनके किरदार को जानने के लिए बेहद बेताब हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने जबाज़ सिपाही का किरदार किया है। जिसके लिए सलमान खान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी बातचीत करते हुए सलमान खान ने इसका जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सिकंदर से कई गुना इस मूवी में फाइटिंग सीन होने वाले हैं।
Image Credit: Salman Khan Instagram
उन्होंने पीटीआई को बताया, इस फिल्म में काम करना फिजकली काफी इंटेन्स है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब इसे ज़्यादा समय देना होगा। पहले, मैं इसे एक या दो हफ़्ते में कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूँ, एक्सरसाइज कर रहा हूं। यह फिल्म इसी की मांग करती है। उदाहरण के लिए, सिकंदर में, एक्शन अलग था, किरदार अलग था। लेकिन ये मूवी शारीरिक रूप से कठिन है खासकर लद्दाख में, ऊँचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना।
सलमान ने स्वीकार किया कि वे शुरू में इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित थे, लेकिन उन्होंने आगे आने वाली कठिन परिस्थितियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास लद्दाख में 20 दिन और फिर ठंडे पानी में सात-आठ दिन बिताने का मौका है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे। सलमान ईद के दौरान अपनी फिल्में बड़े पर्दे पर लाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने स्वीकार किया कि बैटल ऑफ गैलवान जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
