बॉलीवुड

Battle of Galwan Release Date: ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान, भाईजान ने लगाई मुहर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2025, 09:59 AM IST

Battle of Galwan Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सलमान खान की ये फिल्म ईद पर नहीं रिलीज होगी। तो चलिए जानते हैं फिल्म कब तक दस्तक देने वाली है।

Image

Image Source: Salman Khan Instagram

Battle of Galwan Release Date: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल में फिल्म से सलमान खान का एक धांसू लुक सामने आया था, जिसमें भाईजान एकदम नए अवतार में नजर आए। इन सब के बाद फिल्म बैटल ऑफ गलवान अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की ये फिल्म कब रिलीज होगी।

ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान की फिल्म

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर से खबरों में आ गई है। सलमान खान अपनी इस फिल्म से कई नए प्रयोग करने जा रहे हैं। सबसे पहला प्रयोग फिल्म में सलमान खान का अवतार है। इसके अलावा अब फिल्म की रिलीज को लेकर भाईजान एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं। Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान को ईद पर यानी मार्च में नहीं रिलीज करेंगे। सलमान खान की ये फिल्म जनवरी या जून 2026 में रिलीज होने की संभावना है। अब इस रिपोर्ट पर सलमान खान ने मुहर लगा दी है। फिल्म की रिलीज डेट पर सलमान खान का बयान सामने आ गया है। सलमान खान ने इस फिल्म ने कहा कि ईद पर 'बैटल ऑफ गलवान' किसी और फिल्म को ले आएंगे।

कैसा होगा सलमान खान का रोल

फिल्म बैटल ऑफ गलवान को अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर बनी है, जिसमें सलमान खान शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू (Colonel B. Santosh Babu) का रोल निभाएंगे। फिल्म में चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) फीमेल लीड हैं और अंकुर भाटिया (Ankur Bhatia) भी अहम किरदार में हैं। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article