सलमान खान ने शुरू की 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग, भाईजान ने फिल्म के सेट से शेयर किया पहला लुक

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2025, 02:29 PM IST

Salman Khan Battle of Galwan Shooting: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान खान ने इस से जुड़ी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। जिसमें सलमान खान धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Battle of Galwan Shooting: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई तस्वीर वायरल हो जा रही है, तो कभी फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर चर्चा हो रही हैं। अब इन सब के बीच सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने क्या पोस्ट शेयर की है।

Salman Khan Battle of Galwan Shooting

Image Source: Salman Khan / X

सलमान खान ने शुरू की शूटिंग

एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म बैटल ऑफ गलवान से जुड़ा सलमान खान ने एक बड़ा अपडेट दिया है। सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान खान फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। सलमान खान इस वायरल हो रही तस्वीर में सैनिक के लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में केवल #Battle of Galwan लिखा है। सलमान खान का ये नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस लुक पर लोग जमकर कमेंट्स करते नजर आए।

End of Feed