बॉलीवुड

Tiger 3 Opening: पहले ही दिन शाहरुख खान की जवान-पठान के रिकॉर्ड तोड़ेंगे भाईजान? होगी इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2023, 08:45 AM IST

Tiger 3 Opening: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का स्टारडम एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तबाही लेकर आने वाला है। एक्टर की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी टाइगर का तीसरा सीक्वल दिवाली पर रिलीज हो रहा है, फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है। आइए इन आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Image

Tiger 3 Opening Day Collection

Tiger 3 Opening: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का स्टारडम एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तबाही लेकर आने वाला है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर कैटरीना कैफ और सलमान खान एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में इमरान हाशमी का विलेन वाला किरदार देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है। एक्टर की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी टाइगर का तीसरा सीक्वल दिवाली पर रिलीज हो रहा है। 12 नवंबर को मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जो अभी तक काफी जबरदस्त नजर आ रही है।

अभी तक फिल्म के 1 लाख से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं, जिसमें से 63,000 टिकट तो पहले दिन के ही हैं। जिसके साथ ही अब उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान की फिल्म टाइगर 3 को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है। आइए इन आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

क्या पठान और जवान के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी टाइगर 3?

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा, 'टाइगर 3 की हाइप एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से ही नजर आ रही है, हालांकि फिल्म को पठान और जवान से कम्पेयर करना ठीक नहीं होगा। फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए ऐसा लग रहा है कि मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन 35-40 करोड़ के बीच रह सकता है।' बता दें कि सलमान की मूवी वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article