बॉलीवुड

Alia Bhatt ने शेयर की बेटी के बर्थडे केक की पहली फोटो, केक में सना दिखा राहा का हाथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2023, 05:31 PM IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा आज एक साल की हो गई है। कपल के लिए आज का दिन बहुत ही स्पेशल है। एक्ट्रेस ने बेटी राहा को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहा के बर्थडे की छोटी सी झलक दिखाई है।

Image

Alia Bhatt (credit pic: instagram)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा आज एक साल की हो गई हैं। कपल के लिए आज का दिन बेहद खास है। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे की खास तैयारियां की है। कपल ने अभी तक अपने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने फैंस संग राहा के बर्थडे केक की फोटो शेयर की है। फोटो में राहा के छोटे-छोटे हाथों से बर्थडे केक को मैश करते हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। फैंस एक्ट्रेस की बेटी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर राहा के बर्थडे की छोटी सी झलक दिखाते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में राहा अपने केक के साथ मस्ती कर रही हैं। दूसरे फोटो में रणबीर, आलिया और राहा के हाथ में पूजा के फूल है। वहीं, तीसरे पोस्ट में राहा खेल रही है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माई लिटिल बेबी टाइगर।

आलिया ने खास अंदाज में राहा को विश किया बर्थडे

आलिया से पहले राहा की दादी और नानी ने इंस्टाग्राम पर विश किया। रणबीर-आलिया के लिए बेटी राहा बेहद स्पेशल है। दोनों अपने हर इंटरव्यू में राहा को लेकर बात करते हैं। आलिया ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था आखिर क्यों उन्होंने अभी तक राहा का चेहरा नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस काम के साथ -साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से बैलेंस कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article