'Sikandar' में भाईजान के फैन्स को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, 'ईद' और 'होली' के लिए मेकर्स ने रखे हैं दो सॉन्ग्स

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) का फैन्स को बड़ा इंतजार है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 'सिकंदर' में भाईजान के फैन्स को सरप्राइज देने के लिए मेकर्स ने ईद और होली पर बेस्ड 2 गानों को रखा है।

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) काफी दिनों से अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर मूवी की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का 50% शूट खत्म हो गया है। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग को जनवरी के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'सिकंदर' में भाईजान के फैन्स को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।

Salman Khan's Sikandar

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने फिल्म में म्यूजिक के लिए प्रीतम को फाइनल किया है। इस फिल्म में 2 चार्टबस्टर नंबर्स होने वाले हैं। इस मूवी में ईद और होली पर बेस्ड गाने दिखाई देंगे। सलमान खान और रश्मिका मंदाना जल्द ही इन डांस नंबर्स की शूटिंग शुरू करेंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक ईद के गाने में कव्वाली की झलक होगी जबकि होली के गाने में रंगों के साथ प्यार का जश्न दिखाई देगा। दोनों गाने प्रीतम द्वारा कंपोज किए जाएंगे।

End of Feed