फायरिंग की घटना के बाद भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे Salman Khan, फैंस ने कहा- 'भाईजान किसी के....'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 12:37 PM IST

Salman Khan At Airport After Firing Case: सलमान खान घर पर हुई फायरिंग के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशे से झूम उठे।

Salman Khan At Airport After Firing Case: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान का नाम कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद स्टार्स से लेकर नेता तक भाईजान के घर पर पहुंचे रहे हैं। लेकिन हर किसी को इस घटना के बाद भाईजान की पहली झलक का इंतजार था। सलमान खान की वैसे तो कई घटना के बाद कई वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। लेकिन भाईजान लोगों के बीच में काफी समय से नहीं दिखाई दिए। इसी बीच सलमान का नया वीडियो सामने आया है। सलमान खान का ये वीडियो उस दौरान का है, जब भाईजान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

Salman Khan Video (1)

Instagram

फायरिंग के घटना के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म को लेकर घोषणा की थी। जिसके बाद भाईजान के फैंस काफी खुश नजर आए। लेकिन इसके बाद सलमान खान के घर पर फायरिंग को हो गई, जिसने सबको हैरान कर दिया। सलमान खान घर पर हुई इस फायरिंग के घटना के बाद पहली बार स्पॉट हुए हैं। सलमान खान का ये वीडियो उस दौरान का जब भाईजान दुबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान के साथ भारी सुरक्षाबल दिखाई दिया। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed